BREAKING UPDATES
► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!

दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मिडिल ईस्ट इकाई की मासिक गोष्ठी में देश विदेश के रचनाकारों ने सुनाईं अपनी रचनाएं

दुबई। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मिडिल ईस्ट इकाई द्वारा 20 नवंबर 2026 को दुबई में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अनु बाफना के आवास, तिलाल अल फरजान, दुबई में आयोजित इस साहित्यिक संध्या में हिंदी कविता, गीत, गजल और साहित्यिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रवासी जीवन की संवेदनाओं और भारतीय सांस्कृतिक चेतना के विविध रंग सुनने को मिले।

WhatsApp पर जुड़ें
राजनीति, समाज, अध्यात्म और प्रेरणा — रोज़ नई दृष्टि
✅ अभी Follow करें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अमृत बिसारिया उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती गोयल लोकेश तथा भोपाल से आए वरिष्ठ साहित्यकार विवेक रंजन श्रीवास्तव जी की गरिमामय सहभागिता रही ।
गोष्ठी की अध्यक्षता एवं कोकिल कंठ सुमधुर संचालन अनु बाफना ने किया ।
मंच के संस्थापक आ. डॉ. नरेश नाज़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दुबई और शारजाह सहित विभिन्न अमीरात के अनेक रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

काव्य गोष्ठी में आ. देवयानी ओटी रानी, आ. कौशल अवस्थी, आ. सय्यद मसूद नकवी, जी ने अपनी रचनाओं से अत्यंत रोचक सहभागिता की।

👇यह भी पढ़ें

WhatsApp पर जुड़ें
राजनीति, समाज, अध्यात्म और प्रेरणा — रोज़ नई दृष्टि
✅ अभी Follow करें

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भोपाल से आए विवेक रंजन श्रीवास्तव का काव्य पाठ रहा। उन्होंने अपनी रचना भोपाल से आया हूँ प्रस्तुत करते हुए दुबई और भोपाल के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक वैभव को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया । बुर्ज खलीफा से लेकर भीमबैठका, राजा भोज की शिव साधना, भोपाल की बेगमों की विरासत, बया के स्वर्णिम घोंसले के अद्भुत शिल्प और दुष्यंत कुमार की गजल के संस्कारों को समेटती इस रचना ने दो शहरों और दो संस्कृतियों के बीच आत्मीय सेतु बनाया।
आरती लोकेश जी ने माण्डवी शीर्षक से भरत की पत्नी माण्डवी के जीवन पर अत्यंत रोचक कविता प्रस्तुत की ,जिसे श्रोताओं ने एक नई दृष्टि कहा तथा पसंद किया।

प्रवासी परिवेश में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अनुराग को जीवित रखने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न देशों और शहरों से जुड़े रचनाकारों का एक मंच पर आना न केवल साहित्यिक संवाद को विस्तार देता है, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का अवसर भी प्रदान करता है।

स्नेह, साहित्य और रचनात्मकता से परिपूर्ण इस गोष्ठी ने एक बार फिर यह अनुभूति कराई कि

भौगोलिक दूरियां साहित्य और संवेदनाओं के बीच कभी बाधा नहीं बन सकतीं।

✍️ विनय श्रीवास्तव
लेखक | ब्लॉगर | स्वतंत्र पत्रकार

1 thought on “दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन”

  1. Pingback: नीतीश-सेतु:-बिहार-की-राजनीति-में-भाजपा-और-जदयू-के-नए-समीकरण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top