BREAKING UPDATES
► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!► छठ महापर्व भाग-1 : नहाय-खाय से शुरू हुई आस्था, शुद्धता और तपस्या की पावन यात्रा… मिट्टी से जुड़ी परंपरा ने बनाया इसे वैश्विक पहचान का पर्व► नीतीश सेतु : गंगा पर विकास की नई इबारत, बिहार की राजनीति में भाजपा की दूरगामी रणनीति का नया अध्याय!► दुबई में सजी काव्य संध्या, साहित्यिक सुगंध से महका आयोजन► मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन► लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन खरना► दीपावली पर केवल घर नहीं, मन भी रोशन हों; प्रेम, सद्भाव और मानवता के दीप जलें► “नासूर”रुद्दीन शाह का नक्सल दिमाग देश के लिए घातक► डिजिटल बिहार के दावे, फिर भी रिश्वत और बिचौलियों के हवाले जनता! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?► भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वालों सावधान! यह भारत है, कोई प्रयोगशाला नहीं, जहाँ साजिशों से सत्ता पलट दी जाए► श्रीराम के आदर्शों से जगमगाएं जीवन, इस दशहरे अपने भीतर के रावण का करें अंत!

मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच ने किया ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन


✡️ अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच पर ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो.. सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और नाटक में कवियों-कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
✡️ “प्रकृति को बचाएंगे, दुनिया को बदल देंगे।
नया इतिहास बनाएंगे, सबको संबल देंगे।।“
– कवि संदीप कपूर वक़्तनाम
✡️ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत, मॉरीशस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, लंदन यूनाइटेड किंगडम और दुबई से कवि-कवयित्रियों ने सुनाई अपनी रचनाएं
✡️ साहित्यकार फ़िल्मकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा- “हमें एक सैनिक बनकर लड़ना है, एक दीप मानवता के नाम जलाना है, सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाना है, दुनिया को शांत, समृद्ध और ख़ुशहाल बनाना है।”

✡️ दिव्य ज्योति सम्मान-2026 से विशिष्ट प्रतिभाएं साहित्यकार-समाजसेवी-पत्रकार और कलाकार हुए सम्मानित

WhatsApp पर जुड़ें
राजनीति, समाज, अध्यात्म और प्रेरणा — रोज़ नई दृष्टि
✅ अभी Follow करें
WhatsApp पर जुड़ें
राजनीति, समाज, अध्यात्म और प्रेरणा — रोज़ नई दृष्टि
✅ अभी Follow करें

मैन ऑफ़ टाइम – विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 148वां आयोजन दीपावली प्रकाश महोत्सव-2026 : ग्रेट शो – दुनिया को बदल दो रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भव्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया। 07 नवंबर शनिवार शाम 07 बजे एक दीप मानवता के नाम विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने जय भारत – जय जगत .. वसुधैव कुटुंबकम् – वंदे मातरम् उदघोष, गुरु वंदना, आदि देवी पराशक्त़ि-परब्रह्म परमेश्व़र और प्रेरणा शक्त़ि अध्यापिका मंजु कपूर सहित सभी संतों-वीरों को नमन-वंदन-अभिनंदन किया।
“बदलेगी दुनिया … बदलेगा जमाना।
दीप से दीप जलाना, दिल से दिल मिलाना।।”
“प्रकृति को बचाएंगे, दुनिया को बदल देंगे।
नया इतिहास बनाएंगे, सबको संबल देंगे।।“
और “ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो” अपने नाटक एवं गीत की प्रस्तुति से उन्होंने देश-दुनिया को आत्म दर्शन – विश्व़ परिवर्तन का संदेश दिया।
उदघाटन सत्र में संरक्षक कवि विजय रघुनाथराव डांगे ने गणेश वंदना, गुरु वंदना और वंदे मातरम् की संगीतबद्ध प्रस्तुति अपने वाद्य यंत्र के साथ किया। उदघाटनकर्ता गायिका कवयित्री डॉ० कादंबरी आदेश ने वाणी वंदना में महाकवि प्रो० हरिशंकर आदेश की रचना-“मॉं शारदे मॉं शारदे, भव सिंधु से तू तार दे” सुमधुर स्वर में गाकर प्रस्तुत किया। स्वागत गान-“स्वागतम् इस्तकबाल वेलकम, आप आए अच्छा लगा साहेबजन” कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने गाया।
दीपावली के पावन अवसर पर मैन ऑफ़ टाइम के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूयॉर्क अमेरिका से डॉ० विजय कुमार मेहता, उदघाटनकर्ता फ्लोरिडा अमेरिका से डॉ० कादंबरी आदेश, ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया से डॉ० मधु खन्ना, मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व थलसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार सिन्हा, लंदन यूनाइटेड किंगडम से साहित्यकार पत्रकार कवयित्री शिखा वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि मॉरीशस से डॉ० चंदा गुप्ता नेह, सेंट लुइस अमेरिका से कवि मयंक जैन, दुबई से कवि विवेक रंजन श्रीवास्तव, मीडिया मित्र काॅरपोरेट इनसाईट मैगज़ीन के उप-सम्पादक प्रबुद्ध पत्रकार कलाकार कवि विनय श्रीवास्तव, बिहार न्यूज़ 18 के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार कलाकार रविन्द्र कुमार, इंडियन पंच के समाचार संपादक वरिष्ठ पत्रकार कवि अभय कुमार, प्रबुद्ध पत्रकार सुनील कुमार, दैनिक हर्ष उजाला के ब्यूरो चीफ़ शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, गुरु एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ़ वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, संस्कार न्यूज़ के प्रधान संपादक कवि विजय कुमार शर्मा, अग्निपर्व टाइम्स के सम्पादक कमलेश दुबे विद्रोही, जगदूत न्यूज़ एजेंसी के सम्पादक अरुण कुमार वर्मा, मीडिया दर्शन के ब्यूरो चीफ़ राजीव रंजन, ऋषि की आवाज़ के संपादक सुभाष चंद बजाज, महासचिव समाजसेवी संध्या कपूर, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्त़ा कवि शैलेन्द्र नाथ कपूर, कवि विजय रघुनाथराव डांगे, ई० अजीत कुमार सिंह, साथी सुरेश सूर्य, कवि शिक्षक ब्रजेश कुमार प्रसाद गौरव, कार्यक्रम निर्देशक डॉ० कृष्णा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी शंभु शरण शरणागत और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या ने सभी को शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दी।
दुनिया को बदल दो : एक दीप मानवता के नाम विषय पर सेमिनार में योग प्रशिक्षक वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी कर्मयोगी कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा-“वर्तमान विसंगतियों, विकृतियों और चुनौतियों के बीच हमें एक सैनिक बनकर लड़ना है, एक दीप मानवता के नाम जलाना है, स्वयं जागना है और सबको जगाना है।”
भारतीय थलसेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार सिन्हा ने कहा-“आप अपनी संस्कृति और संस्कार से जुड़ें, अपनी मिट्टी से जुड़ें। धर्म के मार्ग पर चलें। राष्ट्र की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है। शक्त़ि से ही शांति स्थापित होती है।”, मॉरीशस से डॉ० चंदा गुप्ता नेह ने कहा-“मैन ऑफ़ टाइम-अंतरराष्ट्रीय सदभावना मंच के संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम के अथक प्रयासों से दीपावली प्रकाश महोत्सव पर बहुत सुंदर कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कि सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आदरणीय कवि संदीप कपूर वक़्तनाम जी को बहुत-बहुत शुभ कामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती हूँ।” संरक्षक ई० अजीत कुमार सिंह ने कहा-“मैन ऑफ़ टाइम द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश महोत्सव में उपस्थित कवि, कवयित्री एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं और नाट्य प्रस्तुति से कार्यक्रम सफल रहा जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए श्री संदीप कपूर वक़्तनाम को बहुत-बहुत बधाई।”, कवि ब्रजेश कुमार प्रसाद गौरव ने कहा-“यह दीवाली जन-मन में उजियारा लाए और सबको उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करे। हमारे कलुषित विचार को दूर कर हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।”, सेंट लुइस, मिसौरी,अमेरिका से कवि मयंक जैन ने कहा-“मैन ऑफ़ टाइम–अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मंच द्वारा आयोजित 148वां अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम “दीपावली प्रकाश महोत्सव-2026 : एक दीप मानवता के नाम” एक अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन रहा। दीपावली प्रकाश महोत्सव-2026: सात समंदर पार साहित्य, संस्कृति और मानवता का संगम है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम ने सिद्ध किया कि साहित्य, संस्कृति और मानवता की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीतों और लघु नाटिका सहित कविता, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस सफल आयोजन का विशेष श्रेय संस्थापक-अध्यक्ष कवि श्री संदीप कपूर ‘वक़्तनाम’ जी को जाता है। ऑनलाइन माध्यम से इतने व्यापक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, धैर्य और उत्कृष्ट समन्वय से अत्यंत व्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जो वास्तव में सराहनीय है। यह आयोजन वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का सुंदर उदाहरण रहा।”, दुबई से साहित्यकार कवि विवेक रंजन श्रीवास्तव ने कहा-“क्या एक अकेला इंसान दुनिया बदल सकता है? इतिहास गवाह है कि दुनिया में बड़े परिवर्तन किसी एक व्यक्त़ि के विचार, साहस और संकल्प से शुरू हुए हैं। दुनिया हमेशा बड़े साधनों से नहीं, छोटे संकल्पों से बदलती है। दीपक की सार्थकता सूरज से प्रतिस्पर्धा में नहीं, अंधकार से संघर्ष में है।दुनिया को बदलने का पहला क़दम है अपने भीतर बदलाव लाना। दुनिया बदलने के लिए हर व्यक्त़ि को महान होना जरूरी नहीं है, हर व्यक्त़ि का मानवीय होना जरूरी है।”
फ़िल्मकार अभिनेता, गीतकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम द्वारा रचित एवं निर्देशित दुनिया को बदल दो नाटक ने वर्तमान वैश्व़िक चुनौतियों पर सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाने का स्पष्ट संदेश दिया। नाटककार ने बड़ी ख़ूबसूरती से नाटक की शुरुआत आयोजन के प्रारंभ में करते हुए उपस्थित प्रबुद्ध लोगों कवियों-कवयित्रियों दर्शकों-स्रोताओं के बीच कहा-“दुनिया एक मंच है.. ज़िंदगी एक नाटक है.. और आदमी एक कलाकार.. दुनिया को बदल दो नाटक शुरू हो चुका है और अब हम सब इस नाटक के पात्र हैं। आइए हम सब मिलकर दुनिया में सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाएं.. अपनी दुनिया को शांत, समृद्ध और ख़ुशहाल बनाएं..” नाटक “दुनिया को बदल दो” में विश्व़ांगी कपूर (सतनाम सिंह एवं शिक्षक सूरज चौहान), शालू कुमारी (अध्यापिका सरस्वती देवी), नवशिखा रानी (विद्यार्थी), राघव कुमार (विद्यार्थी), लोकेश कुमार (विद्यार्थी) ने उत्तम प्रदर्शन किया। प्रबुद्ध पत्रकार एवं कलाकार कवि विनय श्रीवास्तव ने नाटक में प्रोफ़ेसर केशव प्रसाद की भूमिका निभाई, संगीतज्ञ कवि विजय रघुनाथराव डांगे ने नाटक में संगीत दिया और नाटककार-निर्देशक कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने गीत की प्रस्तुति दिया, कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा-“..और इस तरह मैन ऑफ़ टाइम – विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा ग्रेट शो दुनिया को बदल दो ने दुनिया के सोए हुए लोगों को जगाने का काम किया.. आत्म दर्शन..विश्व़ परिवर्तन.. आदर्श, मर्यादा, सदभावना, जागरूकता-एकता-पवित्रता.. सर्वांगीण विकास – सम्पूर्ण सुरक्षा.. विश्व़ शांति और कल्याण का यह अखंड दीप जलता रहा..”
अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने गीत गाया-
“ये ज़िंदगी बदल जाएगी, बदलो नज़रिया को।
ग्रेट शो : दुनिया को बदल दो..बदल दो दुनिया को।।”
और फिर उन्होंने गाया-
“प्रकृति को बचाएंगे, दुनिया को बदल देंगे।
नया इतिहास बनाएंगे, सबको संबल देंगे।।”
वरिष्ठ पत्रकार कवि अभय कुमार ने सुनाया-“श्रीराम के देश का वासी हूॅं मैं, जिसकी गौरव गाथा है अपरंपार। जब हिंदुस्तानी चलेंगे श्रीराम के आदर्शों पर, समाज और राष्ट्र के हित में करेंगे काम। दुनिया में भारत को बनाएंगे अव्वल, फिर से बनाएंगे विश्व़ गुरु, श्रीराम के देश का वासी हूॅं मैं।”, कवि विजय रघुनाथराव डांगे ने गाया-“आनंद मंगल दीप जलाओ, दीप राग में भजन गाओ। दीपोत्सव है हर्ष सनातन, शुभ पावन पूजन सजाओ। दीनदयाल दीप परमात्मा, शास्त्रों ने गाई है महिमा। सियाराम की विजय सुनाओ।”, साहित्यकार समाजसेवी डॉ० मधु खन्ना ने “दीप जले, मन मिल जाए” सुनाया-“मेरे हृदय में भारत जब उन्मुक्त़ गीत यूँ गाता है, पंचमी-पूर्णिमा के उजालों सा हर कोना जगमगाता है। हम जल सकते हैं, तुम जल सकते हो, पर देश न बुझने देना, ऊँचा रहे तिरंगा हमारा, कुछ ऐसा दीप जला देना!”, साहित्यकार पत्रकार कवयित्री शिखा वार्ष्णेय ने सुनाया-“भेद अंतस के तिमिर को उजास जो स्पंदित कर दे, दीप एक ऐसा जलाओ जो नेह की मिठास भर दे, मनाओ ऐसी ‘दीपावली’ जो सरसता से आत्म भर दे, बुद्धि विवेक के प्रकाश से हर जन मन आनंद कर दे।”, डॉ० चंदा गुप्ता नेह ने सुनाया-“नेह-प्यार आस्था विश्वास सौहार्द के ये दीप जगमगाएँ, शुभ मंगल कामनाऍं, पाँच दिवस का पर्व अनोखा, जन-जन के मन को हर्षाए, माँ लक्ष्मी और गणेश की कृपा, घर-आँगन में सुख बरसाए॥”,
कवि विवेक रंजन श्रीवास्तव ने दीप एक मानवता के नाम सुनाया-“अँधेरों में जलें दीपक, उजाला हो ज़माने में, चलो इक दीप रख आएँ, किसी के आशियाने में। चलो इस बार उत्सव को, नया आयाम दे डालें, जला दें दीप इक मिलकर, मानवता के ठिकाने में।”, कवि मयंक जैन ने जीवन के संघर्ष, सकारात्मक सोच और निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए अपनी कविता प्रस्तुत किया-“ज़िंदगी एक लहर सी है, दरिया सा इसे बहने दो”, संरक्षक कवि साथी सुरेश सूर्य ने सुनाया-“आएं दीप जलाएं हम, प्रकाश पर्व मनाएं हम। तम को दूर भगाएं हम, झूमें-नाचें-गाएं हम। लाइलाज की दवा हम तो लाजवाब हैं। आगाज़ एक नया हम तो इंकलाब हैं।”, डॉ० कृष्णा सिंह ने सुनाया-“माटी के अगनित दीप जलाने वाले, आओ अपने मन का दीप जलाएं। आयुर्वेद नित फले फूले, प्रभो यही हमारी कामना है।”, डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या ने सुनाया-“जाने कब वो वाली दीवाली होगी? जब मन की कोठरिया भी कूड़े कचरे से खाली होगी। जब किसी के प्रासाद पर जाएंगे सहस्त्र दीये..तो हर घर में होगा कम से कम एक दीया, किसी के लिए एक रात तो ना काली होगी, जाने कब वो वाली दीवाली होगी?”, कवयित्री सुगन देवी साथिन ने पारंपरिक उत्सव लोकगीत गाया-“रंग बरसे कछु इमरत बरसे, बरस रही कस्तूरी रंग बरसे गो..छोटे-छोटे दीपक घर-घर जोड़ेंगे, ख़ूब ही खुशियाॅं बाटेंगे।”, कवि किशोर बनर्जी ने सुनाया-“दुनिया बदलने के लिए इंसान को बदलना होगा..भूखे को रोटी और प्यासे को पानी दो, मानव हो तो अपनी पहचान कुछ निशानी दो, एक दीप जलाओ मानवता के नाम पर, ये जीवन सार्थक करो न्योछावर श्रीराम पर।” कवि राकेश कुमार पंवार ने दीप इंसानियत के नाम सुनाया-“इस बार दीप जलाना तो कुछ अंदाज़ नया रखना, मिट्टी के दीपों के संग, दिलों में उजाला रखना।” कवि कपिल देव कृपाला-“प्रेम शांति का दीप जलाएं, भाईचारे को अपनाएं। जगमग ज्योति मानवता का, मंत्र दोहराएं।”, कवि प्रवीण प्यासा पंड्या-“दीप जलाकर मैंने मॉं बाप के पैर छूए, आशीर्वाद दो जिससे मैं आगे बढ़ सकूॅं।”, कवि शम्भु शरण शरणागत ने ईश-वंदन सुनाया-“मंदिर-मंदिर ढूँढ़ा तुझको कहीं न तुझको पाया, राज भजन का जाना जिसने त्यागी उसने माया।” अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सभी कवियों और कवयित्रीयों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, चित्रकला में विश्व़ांगी कपूर, शालू कुमारी, नवशिखा रानी, राघव कुमार, लोकेश कुमार ने उत्तम प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वागताध्यक्ष कवि हृदय नारायण सिंह, सुयश श्रेयस, कवयित्री ब्राह्मी कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाम 07 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक चले इस शानदार कार्यक्रम में देश-विदेश से बच्चे और बड़े प्रबुद्ध साहित्यकार-पत्रकार-कलाकार और समाजसेवी बंधुओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
मैन ऑफ़ टाइम – विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके योगदान के लिए दिव्य ज्योति सम्मान-2026 प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संरक्षक कवि विजय रघुनाथराव डांगे जी ने गाया-“है आँख जो भगवान का दर्शन किया करे। है हाथ जो भगवान का पूजन किया करे।” और वैदिक मंत्र “ॐ पूर्णमद: पूर्णमिदम” शांति पाठ से कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

✍️ विनय श्रीवास्तव
लेखक | ब्लॉगर | स्वतंत्र पत्रकार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top